Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

बादलों में छिपा चांद, पहाड़ों में आधी रात तक इंतजार करती रहीं सुहागिनें, बारिश ने बढ़ाई करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाओं की मुश्किलें, कई ने ऑनलाइन चांद देखकर खोला व्रत

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। पहाड़ों में बीते दो दिनों से जारी बारिश और लगातार छाए बादलों ने करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं का इंतजार लंबा कर दिया। गुरुवार रात कई क्षेत्रों में आसमान पर बादलों की चादर छाई रही, जिसके चलते महिलाएं देर रात तक चांद के दीदार के लिए आसमान निहारती रहीं।

करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा और शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी को चांद निकलने का इंतजार था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण कई स्थानों पर चांद बादलों के पीछे छिपा रहा। रात बढ़ने के साथ महिलाओं की बेचैनी भी बढ़ती रही। कई इलाकों में जब बारिश शुरू हो गई और आसमान में चांद दिखाई नहीं दिया तो महिलाओं ने दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों और परिचितों से फोन पर संपर्क किया। कुछ लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से दूसरे क्षेत्रों में दिखाई दे रहे चांद की तस्वीर और लाइव वीडियो देखकर व्रत खोला। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने भी महिलाओं का साथ दिया।

Advertisement Box

पहाड़ों में बढ़ रहा करवा चौथ का चलन

पहाड़ी क्षेत्रों में करवा चौथ व्रत का चलन तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसका असर पर्व से एक दिन पहले और करवा चौथ के दिन बाजारों में भी देखने को मिला। बाजारों में महिलाओं की खरीदारी को लेकर रौनक रही। करवा, पूजा सामग्री, श्रृंगार का सामान और कपड़ों की दुकानों पर भी चहल-पहल रही। शहरी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ के कस्बों और गांवों में भी बड़ी संख्या में महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखने लगी हैं। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और पति की लंबी आयु की कामना की। हालांकि, इस बार मौसम ने चांद के दीदार में बाधा डालकर व्रती महिलाओं के इंतजार को खासा लंबा कर दिया।

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
Advertisement Box
बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp