Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

बड़ी खबर : भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, बोलीं ‘आज जिंदा हूं, नहीं तो पुष्पांजलि दे रहे होते’

दस्तक पहाड न्यूज अल्मोड़ा / सोमेश्वर। पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े प्रकरण के बाद कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या शुक्रवार को पहली बार अपने क्षेत्र में पहुंचीं। रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में वह मंच से भावुक हो गईं।जनता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि उनका जन्म सोमेश्वर के पोखरी सुनाड़ी में स्व. गोपाल राम आर्या और पुष्पा आर्या के घर हुआ है। उनका ननिहाल बिजोरिया में है और इन्हीं जड़ों ने उन्हें रेखा आर्या बनाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में सोमेश्वर की जनता ने उन्हें निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य चुनकर उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।मंत्री ने कहा कि 2004 में उनका विवाह हुआ, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने नाम के साथ ससुराल का नाम नहीं जोड़ा। वह शादी से पहले भी रेखा थीं और आज भी रेखा आर्या ही हैं। विवाह के बाद भी वह जनता के बीच रेखा आर्या के रूप में ही रहीं।

आज जिंदा हूं, नहीं तो पुष्पांजलि दे रहे होते’

Advertisement Box

रेखा आर्या ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि महिलाओं के हितों के लिए आवाज उठाने वाली उन्हें खुद ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। 2022 से जीवन में चल रही घटनाओं से लड़ने की ताकत उन्हें मायके से मिली।उन्होंने आरोप लगाया कि आवाज उठाने पर उन्हें मारने तक की साजिश रची गई। मंच से उन्होंने कहा – “आज आपके आशीर्वाद से जिंदा हूं, नहीं तो आज आप मुझे पुष्पांजलि दे रहे होते।”उन्होंने कहा कि घटनाक्रम के बाद उनमें चुनाव की तैयारी करने का साहस भी नहीं बचा था। उनके बारे में कहा गया कि वह एक सूट और पांच रुपये लेकर सड़क पर थीं। इस बात ने उन्हें कमजोर कर दिया था, लेकिन मायके के लोग उनके साथ खड़े रहे।

विपक्ष पर साधा निशाना : मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी के दुख और सम्मान को समझने के बजाय विपक्ष ने 210 करोड़ रुपये के आरोप को राजनीतिक मुद्दा बना दिया। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही साबित हुए तो वह इस्तीफा दे देंगी, अन्यथा विपक्ष को इस्तीफा देना चाहिए।उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में भी क्षेत्र की मातृशक्ति उन्हें बेटी मानकर आशीर्वाद देगी और विधानसभा पहुंचाएगी।वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर काले झंडे लहराए।

रविवार, 01 नवंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
Advertisement Box
बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp