Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

विधानसभा चुनाव : यूकेडी ने जारी की16 प्रत्याशियों की पहली सूची, आशीष नेगी समेत इन 16 नेताओं का टिकट फाइनल

दस्तक पहाड न्यूज।। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी दलों ने अभी से कमर कस ली है। भाजपा और कांग्रेस से पहले उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतारकर सबको चौंका दिया है।शनिवार को देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने फाइव-लेयर सिस्टम के तहत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इस पहली सूची में प्रदेश की 16 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।पार्टी का कहना है कि उम्मीदवारों का चयन संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, जनसरोकार और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्षों को देखकर किया गया है।

किसे कहां से मिला टिकट : जारी सूची के अनुसार पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, धारचूला से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरन सिंह कठैत, प्रतापनगर से प्रकाश राणा, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी और जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।इसके अलावा राजपुर सीट से देव चंद उत्तराखंडी, सल्ट से प्रताप सिंह और टिहरी सीट से पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अन्य सीटों के नामों की घोषणा भी जल्द की गई है। यूकेडी ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी, जिसमें अन्य विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम होंगे।पहली सूची में पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत, प्रतापनगर से पंकज व्यास, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी और जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी क्रम में राजपुर एससी सीट से देव चंद उत्तराखण्डी, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डी.डी. पंत, कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता एसटी से कैलाश सिंह पागती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से सेवानिवृत्त कमांडेंट राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी ने कहा है कि संसदीय बोर्ड की अनुशंसा के आधार पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी। 16 प्रत्याशियों की पहली सूची के साथ यूकेडी ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक सक्रियता और चुनावी रणनीति को स्पष्ट संकेत दे दिया है।

Advertisement Box

रविवार, 01 नवंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
Advertisement Box
बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp