Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

रुद्रप्रयाग के राज्य आंदोलनकारी सम्मानित, जिलाधिकारी ने संघर्ष और बलिदान को किया नमन आंदोलनकारियों ने साझा किए राज्य निर्माण के संघर्ष के संस्मरण, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों की भूमिका को किया याद

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला सभागार रुद्रप्रयाग में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनपद के तीनों विकासखंडों के राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित कर उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके संघर्ष, त्याग और योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों ने पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर चले आंदोलन से जुड़े अपने अनुभव और संघर्ष के संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि राज्य निर्माण की लड़ाई किसी एक वर्ग का आंदोलन नहीं था, बल्कि इसमें महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, छात्रों और आम नागरिकों ने एकजुट होकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद ही उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हो पाया।

Advertisement Box

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और अटूट संकल्प का परिणाम है। राज्य निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने जिस विकसित और खुशहाल उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह राज्य निर्माण के उद्देश्यों, अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर चिंतन करने का भी दिन है। राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके योगदान से प्रेरणा लेकर प्रदेश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी मानवेंद्र सिंह बर्त्वाल, मोहन चंद्र बर्त्वाल, रमेश सेमवाल, कमल सिंह, मदन कोटवाल, वीरेंद्र सिंह असवाल, लक्ष्मी प्रसाद, राजेंद्र सिंह, सुंदर लाल तिवारी एवं राम भरोसे को सम्मानित किया गया।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण निगम मीनल गुलाटी, अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

दस्तक पहाड़ न्यूज, रुद्रप्रयाग।

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
Advertisement Box
रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

और भी पढ़ें

रुद्रप्रयाग के राज्य आंदोलनकारी सम्मानित, जिलाधिकारी ने संघर्ष और बलिदान को किया नमन आंदोलनकारियों ने साझा किए राज्य निर्माण के संघर्ष के संस्मरण, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों की भूमिका को किया याद

✕
[news_reels]
WhatsApp