Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ अभियान पर उठाए सवाल, कहा- सरकार जमीन नहीं बेच रही, बल्कि निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ा रही

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग , 04 नवंबर।। उत्तराखंड में कांग्रेस के ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ अभियान को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग भारत भूषण भट्ट ने कांग्रेस के अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस भूमि संरक्षण की बात करने के बजाय अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने शासनकाल में हुए भूमि आवंटनों का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने के बजाय वर्तमान सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारत भूषण भट्ट ने कहा कि हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में नानीसार में 7.061 हेक्टेयर पंचायत भूमि महज 1,200 रुपये सालाना किराये पर 30 साल की लीज पर दी गई थी। इस मामले में विरोध करने वाले 381 लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए थे। वहीं, धौलास में शैक्षणिक संस्थान के नाम पर ली गई करीब 20 एकड़ जमीन छोटे-छोटे प्लॉटों में बंटकर लगभग 80 खरीदारों तक पहुंच गई। उन्होंने कांग्रेस से अपने शासनकाल के भूमि आवंटन का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की।भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एक इंच जमीन भी नहीं बेच रही है। सरकार जमीन की मालिक बनी रहेगी और निवेशकों को केवल निर्धारित समय के लिए पट्टे पर भूमि दी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के 7,000 बीघा जमीन बेचने के आरोप को भ्रामक बताते हुए कहा कि अब तक केवल तीन बोलियां आई हैं और कोई भी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है।उन्होंने दावा किया कि धामी सरकार ने करीब 13,000 एकड़ सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया है। साथ ही डिजिटल भूमि रिकॉर्ड तैयार करने और सख्त भू-कानून लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

Advertisement Box

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में केवल 14 प्रतिशत भूमि खेती योग्य है और पर्वतीय क्षेत्रों में महज 10 प्रतिशत खेतों तक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में वर्षों से बंद पड़ी फैक्ट्रियों, खाली सरकारी भवनों और अनुपयोगी जमीनों पर उद्योग एवं पर्यटन परियोजनाएं विकसित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सकता है और पलायन पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।उन्होंने वर्ष 2025 में उत्तराखंड पहुंचे 6.03 करोड़ यात्रियों का उल्लेख करते हुए कहा कि केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाले रुद्रप्रयाग जनपद में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से टैक्सी चालकों, होटल-ढाबा संचालकों, दुकानदारों और किसानों को लाभ मिल सकता है। कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए भट्ट ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार अडानी समूह के 12,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का स्वागत करती है, जबकि कर्नाटक में किसानों की 1,777 एकड़ जमीन एयरोस्पेस पार्क के लिए लेने की योजना बनाई गई थी। इसके बावजूद उत्तराखंड में निवेश का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि जिन जमीनों पर खेती संभव नहीं है और वर्षों से सरकारी भवनों एवं फैक्ट्रियों पर ताले लगे हैं, वहां पार्टी रोजगार और विकास के बजाय क्या चाहती है? उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को भूमि सुरक्षा के साथ रोजगार, निवेश और विकास की जरूरत है, न कि केवल विरोध की राजनीति की।

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
Advertisement Box
अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

और भी पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

✕
[news_reels]
WhatsApp