Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चोपता में टैक्सी ओवरचार्जिंग पर प्रशासन की सख्ती, कई चालान संयुक्त निरीक्षण में खुली मनमानी वसूली की पोल, प्राइवेट वाहनों पर भी कार्रवाई

दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ।। रुद्रप्रयाग जनपद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चोपता में टैक्सी संचालकों द्वारा पर्यटकों और स्थानीय लोगों से निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी उखीमठ अनिल रावत और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण अभियान चलाया।
निरीक्षण के दौरान चोपता क्षेत्र में संचालित कई टैक्सी वाहनों की किराया दर सूची, परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच में कुछ टैक्सी संचालकों द्वारा निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूले जाने की पुष्टि हुई। ऐसे मामलों में संबंधित चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई और नियमानुसार चालान की कार्रवाई भी की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी टैक्सी संचालक अपने वाहनों में स्वीकृत किराया दर सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। साथ ही यात्रियों से केवल शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार ही किराया लिया जाए। पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार की ओवरचार्जिंग या अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संयुक्त टीम ने इस दौरान क्षेत्र में चल रहे कुछ निजी वाहनों की भी जांच की। जांच में कई वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और दोपहिया चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने जैसे नियम उल्लंघन करते पाए गए, जिनके विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई।
उपजिलाधिकारी अनिल रावत ने कहा कि चोपता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ओवरचार्जिंग या यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कोई टैक्सी चालक निर्धारित दर से अधिक किराया मांगता है या यातायात नियमों का उल्लंघन करता दिखे तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या परिवहन विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement Box
रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp