Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जल्द लागू होगी देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना, बजट सत्र में आ सकता है विधेयक

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून। उत्तराखंड सरकार प्रदेश में देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना जल्द लागू करने की तैयारी में है। योजना को कानूनी रूप से लागू करने के लिए शासन स्तर पर एक्ट तैयार किया जा रहा है, जिसे आगामी कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे मार्च में प्रस्तावित बजट सत्र के दौरान विधानसभा पटल पर रखा जाएगा।

बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष नवंबर में हुई कैबिनेट बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी थी। हरियाणा की तर्ज पर शुरू की जा रही इस व्यवस्था का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इसके लिए प्रत्येक परिवार का एकीकृत डाटा बेस तैयार किया जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ वितरण अधिक व्यवस्थित हो सके। योजना को लागू करने की जिम्मेदारी नियोजन विभाग को सौंपी गई है। विभाग ने इसके संचालन के लिए अलग प्रकोष्ठ गठित किया है और ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, योजना लागू होने के बाद राज्य के सभी परिवारों को एक विशिष्ट पहचान संख्या जारी की जाएगी, जिसमें सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक विवरण दर्ज होगा।

Advertisement Box

प्रमुख सचिव नियोजन ने जानकारी दी है कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक प्रावधान जरूरी हैं, इसी कारण एक्ट लाया जा रहा है। प्रस्तावित विधेयक फरवरी में कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है। विधानसभा से पारित होने के बाद योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि मार्च तक इस योजना की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। इससे योजनाओं में दोहराव रुकेगा, फर्जी लाभार्थियों पर नियंत्रण लगेगा और वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी सहायता समय पर पहुंच सकेगी।

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

गंगानगर पुल की सुरक्षा पर सवाल, करोड़ों के काम में गुणवत्ता पर उठी उंगली, कामचलाऊ दीवार से कैसे बचेगा पुल? स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
आज फोकस में

गंगानगर पुल की सुरक्षा पर सवाल, करोड़ों के काम में गुणवत्ता पर उठी उंगली, कामचलाऊ दीवार से कैसे बचेगा पुल? स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 25 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp