Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग के छोटे से गाँव पालाकुराली का बड़ा गौरव: रोहन सिंह राणा ने ‘परीक्षा पर चर्चा 2026’ में किया पूरे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। रुद्रप्रयाग जनपद के दूरस्थ विकासखंड जखोली स्थित छोटे से गाँव पालाकुराली के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 के छात्र रोहन सिंह राणा को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलने और प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा (PPC) 2026’ में भाग लेने का अवसर मिला। रोहन ने इस मंच पर न केवल अपने विद्यालय या जनपद, बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया। एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले रोहन की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है। उनके विज्ञान शिक्षक ने उन्हें PPC 2026 के लिए वीडियो संदेश तैयार करने के लिए प्रेरित किया। रोहन ने अन्य छात्रों की तरह अपना वीडियो तैयार किया, लेकिन उनकी प्रस्तुति ने उन्हें देश की राजधानी नई दिल्ली तक पहुँचा दिया, जहाँ उन्हें पहली बार प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान रोहन ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति से जुड़ी पारंपरिक भेंट भी अर्पित की। इसमें रिंगाल की फूलकंडी, पारंपरिक पहाड़ी मिठाई अर्से, स्थानीय व्यंजन बुखणे तथा उनके शिक्षक अश्विनी गौड़ द्वारा लिखित पुस्तक “उत्तराखंड की लोक परम्परा में विज्ञान” शामिल रही। यह पुस्तक संस्कृति प्रकाशन, अगस्त्यमुनि द्वारा प्रकाशित है और इसके प्रधानमंत्री तक पहुँचने को क्षेत्र के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।

‘परीक्षा पर चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त, सहज और उत्सवपूर्ण परीक्षा देने का संदेश दिया, जिसने रोहन सहित देशभर के छात्रों को नई ऊर्जा दी।

Advertisement Box

रोहन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य, माता-पिता, जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी पी. के. बिष्ट, डाइट प्राचार्य सी. पी. रतूड़ी, खंड शिक्षाधिकारी जखोली यशवीर सिंह रावत, एससीईआरटी उत्तराखंड के राज्य समन्वयक सुनील भट्ट, तथा कार्यक्रम की नोडल अधिकारी और निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण, उत्तराखंड, श्रीमती वंदना गर्ब्याल को दिया। रोहन ने कहा कि इन सभी के मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षा विभाग, ग्रामवासियों और समस्त उत्तराखंडवासियों का आभार भी व्यक्त किया। रोहन की इस उपलब्धि से न केवल पालाकुराली गाँव, बल्कि पूरा रुद्रप्रयाग जनपद और उत्तराखंड राज्य गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह सफलता दर्शाती है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती — सपने बड़े हों तो छोटे गाँव से भी बच्चे राष्ट्रीय मंच तक पहुँच सकते हैं।

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल
आज फोकस में

हमें न राशन चाहिए, न पैसे… हमें स्वास्थ्य और सड़क चाहिए!बांगर की महिला का वीडियो वायरल, रुद्रप्रयाग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp