Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखण्ड में बजट के अभाव में ड्यूटी से हटाए गए 2900 पीआरडी जवान

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून।। प्रदेश में यातायात व्यवस्था संभाल रहे 2900 पीआरडी स्वयंसेवकों की डयूटी के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। जिसे देखते हुए इस महीने से इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निर्देश पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारियों की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है। विभाग के निदेशक आशीष चौहान के मुताबिक चारधाम यात्रा के दौरान इन्हें लगाया गया, इसके बाद भी जरूरत के हिसाब से कुछ स्वयंसेवकों की डयूटी लगाई गई।प्रदेश में दस हजार से ज्यादा पीआरडी स्वयं सेवकों में से 7514 डयूटी पर हैं। जिनसे पुलिस थाना और चौकियों में ड्यूटी के साथ ही सचिवालय, विधानसभा, आबकारी विभाग, आरटीओर, मंडी समिति, समाज कल्याण, जल संस्थान, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में डयूटी ली जा रही है। इसमें 908 महिलाएं और 6608 पुरुष हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इनमें से 2900 पीआरडी स्वयं सेवकों की मई 2024 में चारधाम यात्रा के लिए विभिन्न जिलों में डयूटी लगाई गई थी। इसके लिए 32 करोड़ का बजट मंजूर हुआ था, लेकिन बजट की समाप्ति के बाद इनकी डयूटी समाप्त कर दी गई है। हालांकि इनमें से कुछ स्वयं सेवकों से फिर से काम लिया जाएगा। निदेशालयसे इसके लिए बजट जारी हुआ है।

प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, प्रदेश में पीआरडी जवान सरकारी और अर्द्धसरकारी विभागों में शांति सुरक्षा डयूटी, कंप्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक, अनुसेवक, रात्रि चौकीदार, माली, कुक आदि के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उपनल कर्मचारियों और होमगार्ड को जहां समान काम के लिए समान वेतनमान दिया जा रहा है। वहीं दूसरी और पीआरडी जवानों की अनदेखी की जा रही है।

Advertisement Box

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग
आज फोकस में

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें
आज फोकस में

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?
आज फोकस में

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव
आज फोकस में

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

नेपाल में स्टूडेंट् पाॅलिटिक्स बैन 5 वीं तक परीक्षा खत्म , बालेन सरकार’ का शिक्षा सुधार मॉडल: क्या भारत के लिए भी सबक ?
आज फोकस में

नेपाल में स्टूडेंट् पाॅलिटिक्स बैन 5 वीं तक परीक्षा खत्म , बालेन सरकार’ का शिक्षा सुधार मॉडल: क्या भारत के लिए भी सबक ?

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp