Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महाशिवरात्रि पर केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ-पुरोहित शिवभक्त श्रीनिवास पोस्ती जी का निधन, केदारघाटी में शोक की लहर

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। श्री केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ-पुरोहित एवं श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती जी का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनका निधन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर होने से केदारघाटी सहित पूरे उत्तराखंड और देशभर में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीनिवास पोस्ती जी ने अपने पैतृक गांव लमगोंण्डी में अंतिम सांस ली। वे श्री केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ-पुरोहित होने के साथ-साथ बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य एवं नगर पंचायत केदारनाथ के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके थे। श्रीनिवास पोस्ती जी को एक दिव्यात्मा, सरल स्वभाव के शिवभक्त और धर्म-परंपराओं के सच्चे संवाहक के रूप में जाना जाता था। उन्होंने दशकों तक बाबा केदारनाथ की सेवा में स्वयं को समर्पित रखा। धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव श्रद्धा के साथ स्मरण किया जाएगा।इस दुःखद घटना पर आशा नौटियाल, विधायक केदारनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा— “वरिष्ठ तीर्थपुरोहित व बीकेटीसी के सदस्य श्री श्रीनिवास पोस्ती जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। बाबा केदारनाथ की सेवा में आप दशकों से निरंतर समर्पित होकर धर्म और परंपराओं के संवाहक रहे। आपका असमय जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबा केदारनाथ पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Advertisement Box

केदारनाथ पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा “वरिष्ठ तीर्थपुरोहित एवं बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्य तथा पूर्व चेयरमैन, नगर पंचायत केदारनाथ, आदरणीय श्री श्रीनिवास पोस्ती जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और स्तब्ध कर देने वाला है।  केदारनाथ में दशकों तक बाबा की सेवा में समर्पित रहकर आपने धर्म, आस्था और सनातन परंपराओं का जो दीप प्रज्वलित रखा, वह सदैव श्रद्धापूर्वक हमारी स्मृतियों में स्मरण रहेगा”

श्रीनिवास पोस्ती जी के निधन को उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शंकर लिंग जी, केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज से संतोष तिवारी, केदार सभा से अंकित सेमवाल, अजय जुगरान, श्री अगस्त्य मंदिर मठाधीश योगेश बेंजवाल, श्री कालीमाई पंचगांई कालीमठ मंदिर समिति अध्यक्ष लखपत सिंह राणा, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, श्री तुंगनाथ मंदिर समिति फलासी अध्यक्ष मानवीरेंद्र बर्त्वाल, ब्रह्मगुरु पंडित जगदम्बा प्रसाद बेंजवाल, मुख्य पुजारी त्रिलोचन भट्ट, श्री अगस्त्य मंदिर अध्यक्ष शक्ति सिंह बर्त्वाल, महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, सीमांत अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, पूर्व अध्यक्ष बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अजेंद्र अजय, पूर्व उपाध्यक्ष बीकेटीसी अशोक खत्री,जिलाध्यक्ष भाजपा विजय भूषण भट्ट, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कुलदीप सिंह कण्डारी,  वरिष्ठ भाजपा नेता वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य ल्वारा सुबोध बगवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन काण्डपाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य सतेरा गंभीर सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति अध्यक्ष कुलदीप राणा आजाद सहित  श्रद्धालुओं, तीर्थ-पुरोहितों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 27 जून 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp