Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखण्ड की बुजुर्ग महिलाओं के लिए नई पहल, सरकार बनेगी जीवन का सहारा, राज्यभर में सर्वे जारी

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून।। प्रदेश सरकार बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनेगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इसके लिए राज्य भर में बुजुर्ग महिलाओं से संवाद कर सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद योजना का ड्राफ्ट तैयार कर नए वित्तीय वर्ष से इसे लागू किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक योजना गरीब, मध्यम और सक्षम तीनों वर्गों की महिलाओं के लिए होगी। प्रदेश में जरूरतमंद महिलाओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से अब तक केवल वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। उनके लिए पोषण या किसी अन्य तरह की मदद की जाए इस पर सरकार मंथन कर रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन महिलाओं के लिए पीएम पोषण योजना के तहत आसपास के स्कूलों में पके गर्म भोजन की व्यवस्था की जा सकती है।सैनिक बहुल प्रदेश में बड़ी संख्या में वीर नारियां हैं, वहीं आपदा प्रभावित क्षेत्रों की बुजुर्ग महिलाएं हैं, इन महिलाओं से संवाद कर सरकार उनकी जरूरत के हिसाब से मदद करेगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि उनके बच्चे उनकी ठीक से देखभाल कर रहे हैं या नहीं।

सरकार का महिलाओं पर है फोकस : प्रदेश सरकार का महिलाओं पर खास फोकस है। सरकार ने इसी महीन मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी दी। जिसमें अविवाहित, तलाकशुदा, निराश्रित और दिव्यांग एकल महिलाओं को परियोजना में 75 प्रतिशत की सब्सिडी दी गई। जबकि अब नए वित्तीय वर्ष से बुजुर्ग महिलाओं के लिए अन्य योजना शुरू की जा रही है।

Advertisement Box

सरकार की ओर से देखा जा रहा है कि गरीब, मध्यम और सक्षम वर्ग की बुुजुर्ग महिलाओं के सामने जीवन की चुनौती क्या है। इसे देखते हुए उनकी मदद की जाएगी। इसके लिए राज्य भर में सर्वे चल रहा है। – रेखा आर्या, मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार
आज फोकस में

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp