Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चैत्र नवरात्रि पर ऊखीमठ में केदारनाथ विधायक, डीएम रुद्रप्रयाग ने की विशेष पूजा, 101 कन्याओं का पूजन व भव्य भंडारा

दस्तक पहाड़ न्यूज ऊखीमठ।। पावन चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति का अनुपम वातावरण बना हुआ है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा तथा विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल द्वारा ऊखीमठ पहुंचकर स्थित प्राचीन भोलेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर जनपदवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की कि जनपद में सदैव सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे तथा सभी के जीवन में कल्याण हो। साथ ही आगामी श्री केदारनाथ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु भी आशीर्वाद मांगा गया। मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन के तहत 101 कन्याओं का विधिवत कन्या पूजन एवं देवी पूजन किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement Box

इस अवसर पर विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऊखीमठ स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में 101 कन्याओं का पूजन अत्यंत श्रद्धा एवं भव्यता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के माध्यम से बेटियों को सशक्त बनाने की जो पहल की जा रही है, उसका सकारात्मक प्रभाव समाज में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। उन्होंने इस आयोजन के सफल संचालन हेतु स्थानीय जनमानस का आभार व्यक्त किया।इस दौरान क्षेत्र पंचायत प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, तहसीलदार रमेश रावत सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp