Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में मानव तस्करी एवं बंधुवा मजदूरी पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग द्वारा ग्राम पंचायत बणसू में मानव तस्करी एवं बंधुवा मजदूरी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग पायल सिंह द्वारा की गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मानव तस्करी एवं बंधुवा मजदूरी गंभीर सामाजिक एवं दंडनीय अपराध हैं, जिनके प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को इन अपराधों की पहचान, बचाव के उपाय तथा संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही यह भी बताया कि पीड़ित व्यक्तियों को प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

कार्यक्रम के दौरान पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) द्वारा मानव तस्करी विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें इन अपराधों के खतरों एवं बचाव के उपायों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी लोगों को अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में पीएलवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बणसू के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement Box

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp