Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किराए की सड़क, अधूरा निर्माण और खतरे में जवाहरनगर गंगानगर बस्तियाँ: केदारनाथ हाईवे पर जिम्मेदारों की लापरवाही जिंदगी पर भारी

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगस्त्यमुनि नगर पंचायत क्षेत्र के गंगानगर पुल और जवाहर नगर कस्बे के पास हालात लगातार चिंताजनक बने हुए हैं। बीती बरसात में मंदाकिनी नदी की बाढ़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग के एक बड़े हिस्से को बहा दिया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी स्थायी ट्रीटमेंट और सुरक्षा कार्य पूरे नहीं हो पाए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार और संबंधित विभागों ने टूटी सड़क के ऊपर निजी जमीन पर एक अस्थायी वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवागमन तो शुरू कर दिया, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकल पाया। यही वजह है कि यह मार्ग अब क्षेत्र में “किराए की सड़क” के नाम से चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement Box

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण और सुरक्षा कार्यों के लिए भारी धनराशि भी स्वीकृत हुई थी तथा निर्माण कार्य शुरू करने की कवायद कागजों में लंबे समय तक चलती रही। कई महीने बीतने के बाद अब जाकर काम शुरू होने की बातें हो रही हैं, जबकि बरसात शुरू होने में केवल लगभग एक माह का समय बचा है।

कुछ समय पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने यहां पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक एक दिन पहले निर्माण एजेंसी ने मशीनें लगाकर कार्य शुरू किया था। मुख्यमंत्री ने मौके पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए, लेकिन उनका काफिला गुजरने के बाद निर्माण कार्य फिर ठप पड़ गया। आज भी मौके पर काम बंद पड़ा है।

सबसे बड़ी चिंता गंगानगर पुल के पास खोदे गए गहरे हिस्से को लेकर है। स्थानीय निवासी गंगाराम भट्ट, कलम सिंह नेगी, राजशेखर बिष्ट का कहना है कि निर्माण एजेंसी द्वारा पुल के आधार क्षेत्र में खुदाई किए जाने से पुल की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। मंदाकिनी नदी बरसात के दौरान उफान पर रहती है और पूर्व में कई बार पुल की सुरक्षा दीवारों को नुकसान पहुंचा चुकी है। अब आधार क्षेत्र कमजोर होने से गंगानगर और जवाहर नगर की पूरी बस्ती खतरे की जद में आ गई है। स्थिति इसलिए भी गंभीर है क्योंकि जवाहर नगर क्षेत्र में जनपद रुद्रप्रयाग का सबसे बड़ा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित है, जहां दूर-दराज के गांवों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए पहुंचते हैं। यदि बरसात के दौरान सड़क या पुल को नुकसान पहुंचता है तो आम लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और सरकार से बरसात शुरू होने से पहले तत्काल सुरक्षा कार्य और स्थायी सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp