Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

रेलवे सुरंग निर्माण से सूखा पानी, शिवांनदी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश, महिलाओ ने दी अब ये चेतावनी, देखिए वीडियो

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जनपद रुद्रप्रयाग की ग्राम सभा शिवांनदी में रेलवे परियोजना के तहत पहाड़ के भीतर बनाई जा रही सुरंगों का असर अब ग्रामीणों के जीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से पहाड़ों से आने वाले प्राकृतिक जलस्रोत अब पूरी तरह सूख गए हैं, जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस पानी के सहारे गांव के लोग अपने दैनिक कार्यों के साथ खेती-बाड़ी और पशुपालन करते थे, वह अब रेलवे सुरंग निर्माण के बाद अचानक गायब हो गया है। गांव की महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

Advertisement Box

ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभागों से मांग करते हुए कहा कि यदि विकास कार्यों की वजह से गांवों के प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंच रहा है तो उसकी भरपाई भी सरकार को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि या तो गांव में तत्काल स्थायी पेयजल व्यवस्था की जाए या फिर ऐसे कार्यों पर रोक लगाई जाए जिनसे पहाड़ और गांवों का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में पहले ही कई मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं और अब जलस्रोत सूखने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। उनका कहना है कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों के लिए पानी ही जीवन का सबसे बड़ा आधार है और यदि यही खत्म हो गया तो गांवों में रहना मुश्किल हो जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान निकालने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

रविवार, 25 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
Advertisement Box
पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी
आज फोकस में

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल
आज फोकस में

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp