Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, होटल-ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्ती, लगातार चलेगा अभियान

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग।। रुद्रप्रयाग जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग की रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी के०एस० कोहली के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) रुद्रप्रयाग प्रेमबल्लभ सती की अध्यक्षता में पूर्ति विभाग की टीम द्वारा रुद्रप्रयाग-जवाडी बाईपास से सुमेरपुर तक होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों में सघन औचक निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पाया गया। जांच टीम ने मौके से कुल 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए, जिन्हें नियमानुसार हरियाली देवी गैस सर्विस, रुद्रप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया।एआरओ रुद्रप्रयाग प्रेमबल्लभ सती ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा इस प्रकार के मामलों पर विभाग द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में आगे भी औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे और घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने संबंधित होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देशित किया कि वे केवल वैध व्यावसायिक गैस कनेक्शन का ही उपयोग करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति अथवा प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।चेकिंग अभियान में पूर्ति निरीक्षक चंद्रमोहन बारमोला, हिमांशु रावत, कैलाश पूरी, सूरज, माणिक चंद्र सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये
आज फोकस में

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये

जवाहरनगर में जल संस्थान का अजब घोटाला, जनता की योजना पर विभाग ने ही डाला “डाका”, छह साल बाद खुला पेयजल योजना का खेल, जिस योजना के लिए जनता ने संघर्ष किया उसका पानी मोहल्ले तक पहुंचा ही नहीं

LED बल्ब के बाद अब इंडक्शन चूल्हे पर छिड़ेगा महाअभियान, खत्म होगा गैस चूल्हे का दौर, हर घर दिखेगा हाई-टेक स्टोव
आज फोकस में

LED बल्ब के बाद अब इंडक्शन चूल्हे पर छिड़ेगा महाअभियान, खत्म होगा गैस चूल्हे का दौर, हर घर दिखेगा हाई-टेक स्टोव

रेलवे सुरंग निर्माण से सूखा पानी, शिवांनदी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश, महिलाओ ने दी अब ये चेतावनी, देखिए वीडियो
आज फोकस में

रेलवे सुरंग निर्माण से सूखा पानी, शिवांनदी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश, महिलाओ ने दी अब ये चेतावनी, देखिए वीडियो

बाबा मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे:चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश के लिए रवाना, पड़ावों पर रौनक
आज फोकस में

बाबा मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे:चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश के लिए रवाना, पड़ावों पर रौनक

खुशखबरी : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने बनाई खास पहचान
आज फोकस में

खुशखबरी : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने बनाई खास पहचान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 24 मई 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp