Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि, 28 मई।। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र अगस्त्यमुनि से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। अग्निवीर सेना भर्ती परीक्षा के घोषित परिणामों में नितिन फिजिकल अकेडमी ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए नया इतिहास रच दिया है। अकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 80 युवाओं में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन हुआ है। इस सफलता के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।यह उपलब्धि केवल एक अकेडमी की सफलता नहीं, बल्कि उन सपनों की जीत है जो सीमित संसाधनों के बावजूद देश सेवा का जज्बा रखते हैं। पहाड़ के युवाओं ने साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और मजबूत इरादों के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

अनुशासन, संघर्ष और समर्पण का परिणाम : नितिन फिजिकल अकेडमी के संचालक एवं फाउंडर नितिन चंद्रा ने कहा कि यह सफलता युवाओं की अथक मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने कठिन परिस्थितियों में भी लगातार अभ्यास किया और अपने लक्ष्य से कभी पीछे नहीं हटे। “मेरे लिए ये सिर्फ चयन नहीं, बल्कि उन परिवारों के सपनों की जीत है जिन्होंने अपने बच्चों को देश सेवा के लिए तैयार किया। इन युवाओं ने कड़ी ठंड, बारिश और हर मुश्किल परिस्थिति में खुद को साबित किया है। जब कोई युवा भारतीय सेना की वर्दी पहनता है, तो सिर्फ उसका परिवार नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व महसूस करता है। मेरा सपना केवल भर्ती करवाना नहीं, बल्कि ऐसे मजबूत और अनुशासित युवा तैयार करना है जो देश की सुरक्षा के साथ समाज के लिए भी प्रेरणा बनें। आज इन बच्चों की सफलता ने साबित कर दिया कि पहाड़ का युवा किसी से कम नहीं है।”

Advertisement Box

अभिभावकों और स्टाफ का भी बड़ा योगदान: कोच नितिन चंद्रा ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। उन्होंने अकेडमी के प्रशिक्षकों और स्टाफ की मेहनत की भी सराहना की, जिन्होंने युवाओं को शारीरिक, मानसिक और लिखित परीक्षा के लिए पूरी लगन से तैयार किया।

क्षेत्र के युवाओं के लिए बनी नई प्रेरणा : इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अगस्त्यमुनि और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। चयनित युवाओं के परिवारों में खुशी की लहर है, वहीं अन्य युवाओं के लिए भी यह उपलब्धि नई प्रेरणा बन गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नितिन फिजिकल अकेडमी लगातार युवाओं को राष्ट्रसेवा की राह पर आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

चयनित युवाओं को शुभकामनाएं : ऐकडमी संचालक नितिन चंद्रा ने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भारतीय सेना में रहकर देश सेवा का सर्वोच्च उदाहरण पेश करें और अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करें।

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp