Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

देवाल में बड़ा हादसा: स्कूटी से गिरकर रुद्रप्रयाग निवासी वन दरोगा की असमय मौत

दस्तक पहाड न्यूज देवाल/चमोली। चमोली जनपद के देवाल क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे में वन विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी पिंडर रेंज के सुयालकोट अनुभाग में तैनात वन दरोगा दिग्विजय सिंह झिंकवाण (45 वर्ष) गुरुवार शाम स्कूटी से सुयालकोट से नलधूरा गांव की ओर जा रहे थे।बताया जा रहा है कि शाम करीब 5:30 बजे अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी से गिरकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गए।

स्थानीय कर्मचारियों द्वारा उन्हें तत्काल पीएचसी देवाल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए कर्णप्रयाग अस्पताल रेफर किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रबिन राज के अनुसार घायल के सिर पर गंभीर चोट थी और उनका ब्रेन डेड हो चुका था।कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से वन विभाग एवं क्षेत्र में शोक की लहर है।

Advertisement Box

रविवार, 25 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
Advertisement Box
पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी
आज फोकस में

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल
आज फोकस में

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp