Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ब्रेकिंग न्यूज हेडिंग: 🔴 बड़ा अपडेट: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा रोकी गई, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। मौसम विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और अन्य प्रतिकूल मौसम गतिविधियों की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आपदा परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और केदारनाथ यात्रा मार्ग सहित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं मौसम की स्थिति, यात्रा मार्गों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने और सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी के निर्देश पर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर संचालित यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थलों और सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। विशेष रूप से सोनप्रयाग, गौरीकुंड और अन्य भूस्खलन संभावित सेक्टरों में तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मौसम सामान्य होने तक किसी भी यात्री को आगे न बढ़ने दिया जाए। प्रशासन द्वारा होल्डिंग स्थलों पर यात्रियों के ठहरने, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, SDRF, NDRF, DDRF और अन्य विभागीय टीमें पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार के भूस्खलन, मार्ग अवरोध, दुर्घटना या अन्य आपदा संबंधी सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को उपलब्ध कराई जाए, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।

Advertisement Box

आपातकालीन संपर्क नंबर:

  • 📞 8958757335
  • 📞 8218326386

जिला प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम और सुरक्षा की स्थिति का आकलन करने के बाद ही आगे की यात्रा संबंधी निर्णय लिए जाएंगे।

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज
आज फोकस में

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन

उत्तराखंड में विधायक निधि के लिए ₹375 करोड़ जारी, हर विधायक को मिलेंगे ₹5 करोड़
आज फोकस में

उत्तराखंड में विधायक निधि के लिए ₹375 करोड़ जारी, हर विधायक को मिलेंगे ₹5 करोड़

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये
आज फोकस में

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये

जवाहरनगर में जल संस्थान का अजब घोटाला, जनता की योजना पर विभाग ने ही डाला “डाका”, छह साल बाद खुला पेयजल योजना का खेल, जिस योजना के लिए जनता ने संघर्ष किया उसका पानी मोहल्ले तक पहुंचा ही नहीं

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 31 मई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp