Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने निकली “सुरक्षित ईंधन–सुरक्षित जीवन” जनजागरूकता रैली

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग की अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्रीमती नीना अग्रवाल के मार्गदर्शन में “सुरक्षित ईंधन–सुरक्षित जीवन” विषय पर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नीना अग्रवाल द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षित ईंधन के उपयोग, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने नागरिकों से ईंधन बचत को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। रैली का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती पायल सिंह ने किया। रैली डाट पुल रुद्रप्रयाग से शुरू होकर बेलनी नई सुरंग तक निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से सुरक्षित ईंधन उपयोग, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया।अभियान के तहत आम जनता को “सुरक्षित ईंधन–सुरक्षित जीवन” विषयक जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें ईंधन संरक्षण, सुरक्षित ऊर्जा उपयोग और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। सचिव श्रीमती पायल सिंह ने कहा कि सुरक्षित ईंधन का प्रयोग मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और साझा वाहनों के अधिक उपयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकती है।

रैली में व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, एएसआई मनोहर सिंह, एलआईयू से मनीषा कंडियाल, कांस्टेबल धीरज कुमार, रिटेनर अधिवक्ता यशोदा खत्री, पैरालीगल वालंटियर्स (पीएलवी), ग्रामीणजन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को ईंधन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षित ऊर्जा उपयोग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ न्यूज़ | जनहित और जनजागरूकता की खबरें।

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज
आज फोकस में

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 02 जून 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp