दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सनबैंड के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जबकि स्कूटी पर सवार महिला सुरक्षित बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:55 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को सूचना मिली कि स्कूटी संख्या UK 13 B 2069 सनबैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मुख्यालय से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।दुर्घटना में घायल सचिन कुमार (19 वर्ष) पुत्र राजकुमार, मूल निवासी बिहार एवं वर्तमान निवासी डांग सेरा तूना रोड, रुद्रप्रयाग को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया।वहीं स्कूटी पर सवार सुलेखा (26 वर्ष) पत्नी राजू कुमार, मूल निवासी बिहार एवं वर्तमान निवासी डांग सेरा तूना रोड, रुद्रप्रयाग हादसे में सुरक्षित रहीं।डीडीआरएफ एवं स्थानीय प्रशासन की तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य समय पर पूरा किया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
दस्तक पहाड़ न्यूज़ | सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें, विशेषकर पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।










