Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर मनसूना में लगा विधिक जागरूकता शिविर, सचिव श्रीमती पायल सिंह ने दी जानकारी

दस्तक पहाड न्यूज मनसूना।। बाल श्रम के विरुद्ध विश्व दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में दूरस्थ ग्राम मनसूना में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती पायल सिंह ने की।शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बाल अधिकारों के संरक्षण को बढ़ावा देना, बाल श्रम के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा आमजन को उनके विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देना था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव श्रीमती पायल सिंह ने बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधित 2016) के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी दुकान, होटल, ढाबे, घरेलू कार्य या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में रोजगार देना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में दोषी नियोक्ता को 6 माह से 2 वर्ष तक की सजा तथा 20 हजार से 50 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।उन्होंने यह भी बताया कि 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को निर्माण कार्य, भारी मशीनरी संचालन, ईंट-भट्ठों और अन्य जोखिमपूर्ण उद्योगों में कार्य पर लगाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए बाल श्रम के खिलाफ जनसहभागिता का आह्वान किया।

सचिव महोदया ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत विद्यालयों में प्रवेश दिलाने तथा किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अधिकार हनन की स्थिति में न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने लोगों को NALSA हेल्पलाइन 15100 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी।

Advertisement Box

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता एवं असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल ने बाल श्रम से संबंधित कानूनी प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास एवं शिक्षा के अधिकार पर भी विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उन्हें आवश्यक विधिक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने इस प्रकार के जागरूकता शिविरों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल की सराहना की।

रविवार, 25 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
Advertisement Box
पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी
आज फोकस में

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल
आज फोकस में

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp