Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, सुशासन से महिला आरक्षण तक गूंजे विचार

दस्तक पहाड़ न्यूज़ | पोखरी (चमोली)।। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक, रचनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निबंध, पोस्टर एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
निबंध प्रतियोगिता का विषय “सुशासन” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शासन व्यवस्था, पारदर्शिता एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में खुशी बर्तवाल (एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम, प्रिया (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा काजल भट्ट (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता का विषय “समानता एवं न्याय” रहा। प्रतिभागियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से सामाजिक समानता और न्याय की अवधारणा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में नेहा नेगी (एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम, शिवम पंत (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा शिवानी (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में “महिला आरक्षण” विषय पर प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने तार्किक विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रिया (एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम, अर्चना (एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा भरत लाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की संरक्षक प्राचार्या प्रो. रीटा शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता एवं समसामयिक विषयों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शाज़िया सिद्दीकी ने प्रतियोगिताओं के विषयों की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. रामानन्द उनियाल द्वारा किया गया, जबकि प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. शशि चौहान एवं डॉ. कीर्ति गिल ने निष्पक्ष रूप से किया।
इस अवसर पर डॉ. शाज़िया सिद्दीकी, डॉ. जगजीत सिंह, डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना की गई। महाविद्यालय प्रशासन एवं राजनीति विज्ञान विभाग ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement Box
दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर
आज फोकस में

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp