Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

दुकान में रखी थी शराब की बड़ी खेप, रुद्रप्रयाग पुलिस ने मारा छापा, 2 दुकानदार पकड़े

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग, 17 जून।। जनपद में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोपड़ा बाजार में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों के प्रतिष्ठानों से कुल 14 बोतल, 23 अध्दे एवं 146 पव्वे मैकडॉवल व्हिस्की बरामद की गई।जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने चोपड़ा बाजार क्षेत्र में संदिग्ध दुकानों की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद होने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब को कब्जे में ले लिया।आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान ने बताया कि अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभाग लगातार प्रवर्तन अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान में उप आबकारी निरीक्षक मधुर कुमार के साथ सिपाही रीना प्रधान, किरण प्रधान एवं सुंदरलाल भी शामिल रहे।

दस्तक पहाड़ न्यूज 📰

Advertisement Box

सोमवार, 23 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box
Advertisement Box
वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत
आज फोकस में

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
आज फोकस में

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp