Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरी, तीन घायल; महिला की हालत गंभीर

दस्तक पहाड़ न्यूज़ | जखोली, रुद्रप्रयाग।। रुद्रप्रयाग जनपद के विकासखंड जखोली अंतर्गत बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुबह 10:19 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से दुर्घटना की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीडीआरएफ, तहसील जखोली, पुलिस टीम और 108 एम्बुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चौकी जखोली से मिली सूचना के अनुसार राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली भेजा गया।

Advertisement Box

हादसे में घायल

🔹 राजीव कुमार (46 वर्ष) पुत्र मोहन लाल, निवासी ललूड़ी, जखोली (वाहन चालक)

🔹 गजेन्द्र (40 वर्ष) पुत्र विक्रम सिंह, निवासी काण्डई, मयाली

🔹 छुम्मा देवी (55 वर्ष) पत्नी धनी राम, निवासी ऐकलिंग बुढना (गंभीर घायल)

सभी घायलों का उपचार जारी है। प्रशासन और पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

दस्तक पहाड़ न्यूज़ अपील करता है कि बरसात के मौसम में पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। 🚨🚑

#Rudraprayag #Jakholi #RoadAccident #DDRF #Uttarakhand #दस्तक_पहाड़_न्यूज़ #जखोली #सड़क_दुर्घटना

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ सेवा मंत्रालय, ट्रॉमा सेंटर और गौ एंबुलेंस की उठी मांग

[news_reels]
WhatsApp