Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग ने किया योग एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम एवं विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग श्रीमती नीना अग्रवाल ने की। इस अवसर पर श्रीमती नीना अग्रवाल ने कहा कि योग जीवन के सभी पहलुओं में संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। योग शरीर, मन और आत्मा का समन्वय कर व्यक्ति को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष स्वच्छता जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान (क्लीनलीनेस ड्राइव) भी चलाया गया। यह अभियान जजशिप रुद्रप्रयाग परिसर से शुरू होकर कोटेश्वर मंदिर परिसर तक संचालित किया गया। अभियान में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्रीमती पायल सिंह, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विकास कुमार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप जगवाण, सचिव महावीर सिंह बुटोला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रोशन लाल बंशलवाण, प्रधान सहायक ममता रमोला सहित बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण एवं न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

इसके साथ ही अधिवक्ताओं एवं जजशिप कर्मचारियों के बच्चों के लिए योग विषयक निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनाओं एवं चित्रों के माध्यम से योग के महत्व और उसके सकारात्मक प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp