Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि–गंगानगर–तिमली सड़क पर बड़ा हादसा टला, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान; बारिश में सफर बेहद खतरनाक

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि–गंगानगर–तिमली मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK01 TA 1443 गंगानगर से तिमली की ओर जा रहा था। फिसलन भरी सड़क पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे से ठीक पहले चालक और सहयात्री ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार व्यक्तियों की पहचान गणेश (38 वर्ष), पुत्र मसन्तु लाल, निवासी ग्राम फलई तथा महावीर (28 वर्ष), पुत्र दशरथ लाल, निवासी ग्राम क्यूजा कंडारा के रूप में हुई है। दोनों सुरक्षित हैं तथा किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Advertisement Box

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना जिस स्थान पर हुई, वह लंबे समय से भूस्खलन और सड़क धंसने की समस्या से जूझ रहा है। बारिश के मौसम में यहां सड़क बेहद फिसलन भरी और जोखिमपूर्ण हो जाती है। इसके बावजूद इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करने को मजबूर हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तिमली सड़क करीब 50 से अधिक गांवों की जीवनरेखा है, लेकिन लंबे समय से सड़क के स्थायी उपचार (ट्रीटमेंट) की मांग के बावजूद संबंधित विभाग और सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लोगों का आरोप है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, फिर भी सड़क की बदहाल स्थिति उनकी नजरों से ओझल बनी हुई है।
ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रशासन से सड़क के संवेदनशील हिस्सों का तत्काल स्थायी उपचार कराने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

बारिश के मौसम में अगस्त्यमुनि–गंगानगर–तिमली सड़क पर फिसलन और भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। वाहन चालक अनावश्यक यात्रा से बचें, धीमी गति से वाहन चलाएं और अत्यधिक सतर्कता बरतें। आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp