Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

हरेला पर रुद्रप्रयाग जिले की अनोखी पहल: ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान शुरू

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग, 20 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर रुद्रप्रयाग में पर्यावरण संरक्षण के साथ ज्ञान के प्रसार को जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्वयं पुस्तक दान कर ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान का शुभारंभ किया और जनपदवासियों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिस तरह हरेला पर पौधारोपण कर प्रकृति को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया जाता है, उसी तरह पुस्तक दान कर समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक अच्छी पुस्तक किसी व्यक्ति के जीवन की दिशा बदल सकती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक उपयोगी पुस्तक दान करे, तो जनपद में विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और आम नागरिकों के लिए ज्ञान का समृद्ध भंडार तैयार किया जा सकता है।डीएम विशाल मिश्रा ने सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि एक छोटी-सी पहल किसी जरूरतमंद विद्यार्थी के भविष्य को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक सहयोग से यह अभियान जनआंदोलन का रूप लेगा और समाज में पढ़ने की संस्कृति को नई ऊर्जा मिलेगी।

Advertisement Box

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

और भी पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

✕
[news_reels]
WhatsApp