Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग / देहरादून/चमोली।उत्तराखण्ड में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए चार जिलों में मंगलवार 28 जुलाई 2026 को सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी भारी से बहुत भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र लिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। मौसम विभाग ने 28 जुलाई को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा तीव्र वर्षा की संभावना जताई है। संभावित खतरे को देखते हुए संबंधित जिलों के प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विशाल मिश्रा ने जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शिक्षण संस्थान) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 जुलाई 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

Advertisement Box

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी भी स्तर पर आदेश की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 20 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp