Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग।। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, रुद्रप्रयाग की ओर से मंगलवार सुबह 7:30 बजे आपात संदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी संदेश के अनुसार सुबह 7:00 बजे तक अलकनंदा नदी का जलस्तर 626.60 मीटर तथा मंदाकिनी नदी का जलस्तर 625.55 मीटर दर्ज किया गया। दोनों नदियों का जलस्तर उनके निर्धारित चेतावनी स्तर से अधिक बताया गया है। मौसम विभाग द्वारा जनपद में भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने सभी उपजिलाधिकारियों, पुलिस, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, यात्रा मार्गों से जुड़े अधिकारियों तथा संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लगातार सतर्क करने और सभी विभागों को चौबीसों घंटे निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Box

किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु तैयारी का उच्चतम स्तर बनाये रखें साथ ही किसी भी दैवीय आपदा/घटना/दुर्घटना/मार्ग अवरुद्ध/क्षति की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रूद्रप्रयाग के निम्न सम्पर्क नंबरों पर तत्काल दी जायें।* 📱8958757335 📱8218326386 ☎️01364233727

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर
आज फोकस में

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp