Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट, रुद्रप्रयाग में 30 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा देर रात तक जिला आपदा परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) से मौसम की स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों और यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र जिलाधिकारी ने 30 जुलाई, 2026 को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवस का अवकाश घोषित किया है।

Advertisement Box

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों और चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखते हुए किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर
आज फोकस में

दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं नारायणी देवी,65 की उम्र में दिखाया अदम्य साहस,जान बचाकर लौटीं घर

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp