दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग, 30 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 31 जुलाई 2026 को जनपद में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष विशाल मिश्रा ने जनपद रुद्रप्रयाग के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।



रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को








