दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग।। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग के सभी विकास खंड मुख्यालयों में SIS India Ltd. द्वारा विशेष भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से आयोजित होंगे, जिनमें सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष तथा लंबाई 168 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष और लंबाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। आवेदन के समय अभ्यर्थियों को 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लानी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा, जिसके बाद उन्हें देहरादून स्थित प्रशिक्षण केंद्र में रिपोर्ट करना होगा। यहां NDRF के तहत सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में नियुक्ति दी जाएगी। कंपनी के अनुसार कर्मचारियों को 16,000 से 30,000 रुपये तक मासिक वेतन, PF, ESI, ग्रेच्युटी, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा और ड्यूटी के दौरान दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता का भी प्रावधान है।
भर्ती शिविर का कार्यक्रम
ऊखीमठ विकास खंड: 07 एवं 10 अगस्त 2026
अगस्त्यमुनि विकास खंड: 11 से 12 अगस्त 2026
जखोली विकास खंड: 13 से 14 अगस्त 2026
सभी शिविरों का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रहेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विकास खंड अधिकारियों को भर्ती शिविरों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 9509896497
📞 7905086105











