Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनी।। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, साहित्य और रंगकर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से इन्द्रमणि बडोनी सम्मान-समारोह 2026 का आयोजन 18 अगस्त को देहरादून में किया जाएगा। समारोह में संस्कृति कर्मी, रंग कर्मी एवं शिक्षाविद् प्रोफेसर दाता राम पुरोहित को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र, देहरादून में मंगलवार, 18 अगस्त को अपराह्न 3 बजे से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक एवं ‘गढ़रत्न’ श्री नरेंद्र सिंह नेगी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल करेंगी।समारोह में पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ‘मैती’ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राकेश जोशी, प्रोफेसर एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला, अपने विचार रखेंगे।कार्यक्रम में आचार्य सच्चिदानंद जोशी एवं शिक्षाविद् तथा रंगकर्मी श्री बालकृष्ण नौटियाल का सान्निध्य रहेगा। समारोह का संचालन गिरीश बडोनी करेंगे।आयोजकों के अनुसार, यह सम्मान समारोह उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, साहित्य और रंगकर्म के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों के कार्यों को सम्मान देने तथा नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।समारोह का आयोजन इन्द्रमणि बडोनी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। प्रो. दाता राम पुरोहित के सम्मान को लेकर साहित्य, संस्कृति और रंगकर्म से जुड़े लोगों में उत्साह है।

Advertisement Box

उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाले प्रो. डी. आर. पुरोहित

मूल रूप से रुद्रप्रयाग जनपद के क्वीली गांव निवासी प्रोफेसर डी. आर. पुरोहित उत्तराखंड की लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण कार्य करते रहे हैं। वे केन्द्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय में अंग्रेजी और लोक कला संस्कृति निष्पादन केन्द्र के डीन भी रह चुके हैं।प्रो. पुरोहित ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं को देश-दुनिया के मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चक्रव्यूह मंचन, पाण्डव नृत्य,ढोल सागर, नंदा देवी राजजात एवं उससे जुड़े जागरों तथा चमोली जनपद की रम्माण जैसी विशिष्ट लोक परंपराओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। चमोली की रम्माण को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में विश्व स्तर पर पहचान मिलने में भी उनके प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जाता है। लोक संस्कृति के गहन अध्येता के रूप में उन्होंने उत्तराखंड की मौखिक परंपराओं, लोक संगीत, लोक नाट्य और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को अकादमिक स्तर पर स्थापित करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का कार्य किया।रुद्रप्रयाग के क्वीली गांव से निकलकर लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले प्रो. डी. आर. पुरोहित का सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box
Advertisement Box
मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

और भी पढ़ें

बड़ी खबर: 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर नए आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, मानसिक अस्पताल में रखने और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप, 23 वर्षीय बेटे के लिए मांगा पिता का नाम; दोबारा डीएनए जांच की उठाई मांग

✕
[news_reels]
WhatsApp