Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

दस्तक पहाड़ न्यूज चमोली। हिमालय की लोक आस्था, परंपरा और संस्कृति से जुड़ी ऐतिहासिक श्री नंदा देवी बड़ी जात को लेकर चमोली जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सिद्धपीठ कुरुड़ में 3 सितंबर 2026 से तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले का आयोजन होगा, जबकि 5 सितंबर को कुरुड़ गांव से मां नंदा देवी की बड़ी जात शुरू होने की तैयारी है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।बड़ी जात की अगुवाई करने वाला चौसिंगा खाड़ू भी तैयार हो चुका है। नंदा देवी की यात्रा परंपरा में चार सींगों वाले इस मेढ़े को अत्यंत पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चौसिंगा खाड़ू मां नंदा की यात्रा में सबसे आगे चलता है और इसे देवी के दूत के रूप में देखा जाता है। इसके तैयार होने के साथ ही यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह और बढ़ गया है।

5 सितंबर को कुरुड़ से शुरू होगी बड़ी जात : बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) हरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परगना बधाण, दशोली और बंड क्षेत्र के साथ ही कुरुड़ गांव के सभी गौड़ पुजारियों, मंदिर समितियों के अध्यक्षों एवं पुजारियों के सहयोग से 5 सितंबर को कुरुड़ गांव से मां नंदा की बड़ी जात प्रारंभ होगी। उन्होंने सभी नंदा भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की है।आयोजन समिति के अनुसार यात्रा का अंतिम पड़ाव हिमालय में स्थित होमकुंड माना जाता है। कुरुड़ से होमकुंड तक की यह कठिन हिमालयी यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था, तपस्या और सामूहिक सहभागिता का अनूठा अनुभव होती है।

Advertisement Box

दशोली और बधाण की मां नंदा

यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने तैयार किया प्लान : सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले और नंदा जात के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए चमोली पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष यातायात प्लान तैयार किया है। पुलिस ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम : मां नंदा देवी को उत्तराखंड हिमालय की अधिष्ठात्री देवी और लोक आस्था की प्रमुख देवी माना जाता है। नंदा देवी की बड़ी जात केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि गढ़वाल की लोक संस्कृति, परंपराओं, गीत-संगीत, देवी-देवताओं की मान्यताओं और सामुदायिक सहभागिता का भी बड़ा उत्सव है।लोक मान्यता के अनुसार मां नंदा अपने मायके से ससुराल यानी कैलाश की ओर प्रस्थान करती हैं। इसी भाव के साथ श्रद्धालु मां नंदा की डोली के साथ दुर्गम हिमालयी मार्गों पर आगे बढ़ते हैं।

2026 में बड़ी जात को लेकर कुरुड़ समिति कायम

नंदा देवी यात्रा के आयोजन वर्ष को लेकर अलग-अलग समितियों के बीच मतभेद भी सामने आए हैं। कुरुड़ आयोजन समिति वर्ष 2026 में बड़ी जात आयोजित करने के निर्णय पर कायम है, जबकि नंदा राजजात समिति की ओर से राजजात का आयोजन 2027 में किए जाने की बात कही गई है। ऐसे में कुरुड़ पक्ष अपने आयोजन को लगातार ‘नंदा देवी बड़ी जात’ के नाम से संबोधित कर रहा है।फिलहाल सिद्धपीठ कुरुड़ में मेले और बड़ी जात को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चौसिंगा खाड़ू के तैयार होने के बाद अब श्रद्धालुओं की निगाहें 5 सितंबर 2026 को होने वाले मां नंदा के पवित्र प्रस्थान पर टिकी हैं।

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

<span class=सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला">
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

अगस्त्यमुनि में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संवारा स्वरोजगार का रास्ता, ‘सरस रेस्टोरेंट’ से सालाना 12 से 13 लाख की आमदनी
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संवारा स्वरोजगार का रास्ता, ‘सरस रेस्टोरेंट’ से सालाना 12 से 13 लाख की आमदनी

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 01 सितंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp