Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

अगस्त्यमुनि में नशे में रैश ड्राइविंग, बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार चालक गिरफ्तार

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। अगस्त्यमुनि क्षेत्र के जवाहरनगर में तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर बाइक सवार को टक्कर मारने और मौके से फरार होने वाले मैक्स वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चालक के चिकित्सकीय परीक्षण में शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 की शाम कोतवाली अगस्त्यमुनि क्षेत्र के जवाहरनगर में एक मैक्स वाहन चालक द्वारा तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मारने की सूचना मिली। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हाईवे पेट्रोल वाहन के माध्यम से फरार वाहन का पीछा किया। पुलिस टीम ने मैक्स वाहन संख्या UK 12 TA 0923 को रोककर चालक को पकड़ लिया।चालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आशीष नेगी पुत्र विजयपाल सिंह नेगी, निवासी ग्राम जोला, पोस्ट बड़ेथ, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के वाहन को सीज कर दिया है। साथ ही उसके ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि शराब के नशे में वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा है।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ news

शनिवार, 14 नवंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
Advertisement Box
अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

और भी पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

✕
[news_reels]
WhatsApp