Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज सिद्धसौड़ में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

दस्तक पहाड़ न्यूज सिद्धसौड़। न्याय पंचायत बस्टा (बड़मा) के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज सिद्धसौड़ में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सविता देवी, विशिष्ट अतिथि चतर सिंह, पीटीए अध्यक्ष विनोद कंडारी और एसएमसी अध्यक्ष मंजू देवी,प्रधानाचार्य सैनपाल शर्मा और सीआरसी समन्वयक अजित पंवार ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, मुर्गा झपट सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन। अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में कु. दिव्या (सी.ए. बड़मा) ने प्रथम, कु. दिव्या ( जूनियर.हा. सिद्धसौड़) ने द्वितीय और कु. महक (सी.ए. तिमली बड़मा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका 600 मीटर दौड़ में कु. रिया (राउमावि किरोड़ा) ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कु. नेहा (पी॓एमश्री राइका सिद्धसौड़) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज सिद्धसौड़ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सी.ए. तिमली बड़मा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में भी पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज सिद्धसौड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक देवसिंह, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, अरविंद सिंह, दर्शन सिंह, राजेंद्र सिंह शाह, सुखदेव बुटोला और अंकित कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं।

Advertisement Box

सोमवार, 26 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
Advertisement Box
पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी
आज फोकस में

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल
आज फोकस में

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp