Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, रुद्रप्रयाग जनपद में पत्रकारिता जगत ने खोया कर्मठ साथी

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दिलवर बिष्ट वर्ष 2006-07 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। करीब दो दशक के अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों के साथ कार्य किया। उन्होंने दैनिक जागरण, शाह टाइम्स, दैनिक हॉक और लोक सत्य सहित कई समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा वे अनादि टीवी न्यूज चैनल से भी जुड़े रहे और जीवन के अंतिम समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे।सरल, सहज और मृदुभाषी स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले दिलवर बिष्ट की पहचान एक जमीनी पत्रकार के रूप में थी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों, स्थानीय समस्याओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को अपनी पत्रकारिता में प्रमुखता से उठाया। जनसरोकारों से जुड़े विषयों की निरंतर रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाईl

पत्रकारिता जगत ने खोया कर्मठ साथी

Advertisement Box

उनके निधन पर रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति के अध्यक्ष कुलदीप राणा ‘आजाद’ ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिलवर बिष्ट का असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक सक्रिय और जमीनी पत्रकार होने के साथ-साथ सरल एवं सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने अपना एक कर्मठ साथी खो दिया है।

वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, अनसूया प्रसाद मलासी, लक्ष्मण सिंह नेगी, हरीश गुसाई, देवेंद्र चमोली, प्रकाश रावत, भूपेंद्र भंडारी, कालिका काण्डपाल, दीपक बेंजवाल, हरेंद्र नेगी, नरेश भट्ट, रोहित डिमरी, प्रवीण सेमवाल, श्यामलाल सुन्द्रियाल, विक्रम कप्रवाण, दीपक बिष्ट, राजेश सेमवाल और हिमांशु सेमवाल समेत पत्रकारिता जगत से जुड़े अन्य लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। दिलवर बिष्ट का निधन क्षेत्रीय पत्रकारिता के लिए एक बड़ी क्षति है। जमीनी सरोकारों और आमजन की आवाज को अपनी कलम के माध्यम से सामने रखने वाले एक कर्मठ पत्रकार का यूं चले जाना लंबे समय तक महसूस किया जाएगा।

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 08 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

[news_reels]
WhatsApp