Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में डायलिसिस यूनिट बनी किडनी मरीजों का सहारा, पैथोलॉजी जांच भी निःशुल्क

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग। किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में संचालित डायलिसिस यूनिट बड़ी राहत साबित हो रही है। वर्ष 2022 से संचालित इस यूनिट के माध्यम से मरीजों को अब डायलिसिस के लिए दूसरे जनपदों का रुख नहीं करना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल में स्थापित डायलिसिस यूनिट में 5 बेड की सुविधा उपलब्ध है। इसके संचालन के लिए एक चिकित्सक, तीन टेक्नीशियन और दो वार्ड बॉय तैनात हैं, जो मरीजों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।यूनिट की सबसे बड़ी सुविधा आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को मिल रही है। ऐसे मरीजों के लिए डायलिसिस पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा डायलिसिस कराने वाले मरीजों की आवश्यक पैथोलॉजी जांच भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इससे किडनी रोगियों और उनके परिजनों पर उपचार का आर्थिक बोझ कम हुआ है।स्थानीय स्तर पर डायलिसिस की सुविधा मिलने से मरीजों को उपचार के लिए श्रीनगर, देहरादून अथवा अन्य बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सुविधा काफी महत्वपूर्ण साबित हो रही है।जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि डायलिसिस यूनिट सुचारु रूप से संचालित हो रही है। यूनिट के माध्यम से किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को जनपद स्तर पर ही आवश्यक उपचार मिल रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिल रही है।जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट गंभीर किडनी रोगियों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

Advertisement Box

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
Advertisement Box
पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी
आज फोकस में

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल
आज फोकस में

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp