Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कवि सतपाल की ‘पूरा केदार दर्शन’ पुस्तक का 13 सितंबर को चंद्रनगर में होगा विमोचन, केदारभूमि की आस्था और विरासत पर महत्वपूर्ण जानकारी

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। केदारभूमि की आस्था, संस्कृति, इतिहास, प्रकृति और धार्मिक पर्यटन को समर्पित युवा लेखक एवं कवि सतपाल की पुस्तक ‘पूरा केदार दर्शन’ का भव्य विमोचन 13 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज चंद्रनगर में होगा। आयोजन को लेकर शुक्रवार को रुद्रप्रयाग स्थित होटल जीएम रेजीडेंसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

लेखक सतपाल ने बताया कि ‘पूरा केदार दर्शन’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि केदारभूमि की सामूहिक आस्था, संस्कृति और विरासत को समर्पित प्रयास है। पुस्तक में जनपद के विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों की जानकारी संकलित की गई है, ताकि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को केदारभूमि के प्रमुख स्थलों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सके। उन्होंने कहा कि पुस्तक को वर्षभर श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका के रूप में तैयार किया गया है।

Advertisement Box

13 सितंबर को होगा भव्य आयोजन: सतपाल ने बताया कि 13 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे राजकीय इंटर कॉलेज चंद्रनगर में पुस्तक विमोचन एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह आयोजित होगा। इस दौरान साहित्यिक संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम होंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को ‘केदार दर्शन सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। जिला सूचना अधिकारी के.एल. टम्टा ने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखक को शुभकामनाएं देते हुए इसे केदारनाथ एवं जनपद के यात्रा मार्ग की उपयोगी मार्गदर्शिका बताया। वरिष्ठ पत्रकार अनुसुइया प्रसाद मलासी ने सतपाल के संघर्षपूर्ण जीवन और साहित्यिक सफर का उल्लेख करते हुए पुस्तक को महत्वपूर्ण प्रयास बताया। वरिष्ठ पत्रकार राजेश सेमवाल, कुलदीप राणा आजाद सहित अन्य लोगों ने भी पुस्तक की सराहना की।सहयोगी उत्तम जी और श्रीकांत जी ने कहा कि पुस्तक भविष्य में केदारभूमि की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समझने में महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित हो सकती है। साथ ही इसे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार से जोड़ने की संभावनाओं पर भी जोर दिया।लेखक सतपाल ने कहा कि यह पुस्तक और आयोजन उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समूची केदारभूमि और जनपदवासियों का सामूहिक प्रयास है। उन्होंने जनपदवासियों से 13 सितंबर को चंद्रनगर पहुंचकर समारोह में सहभागी बनने की अपील की।प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ पत्रकार अनुसुइया प्रसाद मलासी, राजेश सेमवाल, कुलदीप राणा आजाद, प्रकाश रावत, जिला सूचना अधिकारी के.एल. टम्टा, कनिष्ठ सहायक अरुण भरतरी, कैमरामैन भुवनेश नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp