दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। व्यापार मंडल अगस्त्यमुनि की ओर से नगर के वरिष्ठ व्यापारी बंधुओं के सम्मान में वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम सौड़ी क्रौंच हिल्स में सुबह 10 बजे आयोजित होगा।
व्यापार संघ उत्तराखण्ड के प्रदेश मंत्री मोहन रौतेला ने कहा कि वरिष्ठ व्यापारी व्यापार जगत की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उन्होंने अपने अनुभव और मेहनत से व्यापार को आगे बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान करना उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है। उन्होंने सभी व्यापारी बंधुओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन व्यापारियों के बीच आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हैं।
व्यापार मंडल अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी ने कहा कि वरिष्ठ व्यापारी हमारे व्यापारिक संगठन की मजबूत नींव हैं। उन्होंने वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में व्यापार को आगे बढ़ाने के साथ ही नगर के सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वरिष्ठ व्यापारियों के अनुभव और योगदान को सम्मान देना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी व्यापारी बंधुओं से रविवार को सुबह 10 बजे सौड़ी कोंच हिल्स में आयोजित सम्मान समारोह में समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की।
व्यापार संघ के उपाध्यक्ष रोहित रावत ने कहा कि वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के व्यापारियों के लिए उनके अनुभव और संघर्ष से सीख लेने का अवसर भी है। वरिष्ठ व्यापारियों ने लंबे समय तक विपरीत परिस्थितियों में व्यापार को आगे बढ़ाया और नगर की व्यापारिक गतिविधियों को मजबूत आधार दिया। उन्होंने सभी व्यापारियों से आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए संगठन की एकता और भाईचारे को मजबूत करने तथा सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
व्यापार मंडल की ओर से बताया गया कि 20 सितंबर को पाक्षिक बंदी के साथ रविवार का अवकाश भी है। ऐसे में सभी व्यापारी बंधुओं के लिए समारोह में शामिल होना सुविधाजनक रहेगा। व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान बढ़ाने का आग्रह किया है।कार्यक्रम को लेकर व्यापारियों में उत्साह है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, महामंत्री मनीष बिष्ट एवं कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने सभी व्यापारी बंधुओं से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।










