Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सल्या, लवाणी, तुलंगा समेत 12 गांवों को मिलना था सड़क सुविधा का लाभ, डेढ़ साल बाद भी निर्माण कार्य अधूरा, लम्बे समय से कार्य की धीमी प्रगति पर विभाग की चुप्पी क्यों : सूरज नेगी

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। विकासखंड ऊखीमठ के घूतू-नागराज-सल्या-तुलंगा मोटरमार्ग के निर्माण कार्य में हो रही देरी और सड़क की खराब स्थिति को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने विभाग और निर्माण कार्य कर रही फर्म की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सूरज नेगी ने बताया कि लगभग 7 किलोमीटर लंबे मोटरमार्ग के अपग्रेडेशन के लिए वर्ष 2024 में शासन से 7 करोड़ 5 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिंचाई खंड रुद्रप्रयाग द्वारा आरबी ग्रुप डेवलप एंड बिल्डर्स कंपनी के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। निर्धारित समय के अनुसार जनवरी 2025 में कार्य पूरा कर सड़क को ग्रामीणों के आवागमन के लिए सुचारु किया जाना था।नेगी के अनुसार, निर्धारित समय बीतने के बाद भी सितंबर 2026 तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि सल्या, लवाणी, तुलंगा समेत करीब 12 गांवों के ग्रामीणों को इस सड़क का लाभ मिलना था, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य की धीमी गति और गुणवत्ता को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने फरवरी 2026 में ऊखीमठ के उपजिलाधिकारी से शिकायत भी की थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों की ओर से निर्माण कार्य कर रही फर्म को चेतावनी पत्र जारी किया गया, लेकिन नेगी का आरोप है कि इसके आगे प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।सूरज नेगी ने कहा कि विभागीय स्तर पर निर्माण कार्य में देरी करने वाली फर्म के खिलाफ अब तक केवल पत्राचार तक कार्रवाई सीमित रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकारी योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये स्वीकृत किए जाते हैं, तो उनके निर्माण कार्यों की समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों की बदहाली के लिए आखिर जिम्मेदार विभाग है या निर्माण कार्य कर रही फर्म, इसका जवाब संबंधित अधिकारियों को देना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि मोटरमार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जांच कराकर निर्धारित समय में कार्य पूरा कराया जाए तथा लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Advertisement Box

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 21 सितंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp