Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

दीपक बेंजवाल/ दस्तक पहाड़ न्यूज।।  जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम भट्टवाड़ी निवासी दिनेश भट्ट को दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर से उनके मूल गांव भट्टवाड़ी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे गांव और पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय बताया है।

भट्टवाड़ी गांव निवासी शिक्षक विनोद प्रकाश भट्ट ने बताया कि दिनेश भट्ट के पिता का नाम कालिका प्रसाद भट्ट और माता का नाम शांता देवी था। पिता के निधन के बाद उनकी माता गांव में ही रहती थीं। इसी वजह से दिनेश भट्ट का गांव से लगातार संपर्क बना रहा और वह समय-समय पर भट्टवाड़ी आते रहे। विनोद भट्ट ने बताया कि आज भी दिनेश भट्ट का अपने गांव और क्षेत्र से गहरा लगाव है। गांव में आयोजित होने वाले सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी उनकी लगातार उपस्थिति रहती है। उन्होंने बताया कि दिनेश भट्ट ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट एडवर्ड स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, संजौली से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1993 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट और जिला कचहरी शिमला में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस शुरू की। वर्ष 2008 में दिल्ली न्यायिक सेवा में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद उन्हें एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज नियुक्त किया गया। लंबे न्यायिक एवं कानूनी करियर के बाद अब उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

Advertisement Box

विनोद प्रकाश भट्ट ने कहा कि दिनेश भट्ट की यह उपलब्धि उनके परिवार और गांव के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न्यायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। उनकी नियुक्ति क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

दिनेश भट्ट की नियुक्ति पर ब्लॉक प्रमुख अगस्त्यमुनि भुवनेश्वरी देवी, ग्राम प्रधान मोहित सिंह, पूर्व प्रधान दीपक भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह कण्डारी, उक्रांद नेता पृथ्वीपाल रावत, आचार्य गंगाराम सकलानी सहित भट्टवाड़ी गाँव निवासी तुलसीराम भट्ट, बृजमोहन भट्ट, भगवती प्रसाद भट्ट, कृष्णानंद भट्ट, हर्षवर्धन भट्ट, देवी प्रसाद भट्ट, शिवप्रसाद भट्ट, अनुराग भट्ट, मनीष भट्ट, शिव भट्ट, बलिराम भट्ट, जनार्दन भट्ट, ओम प्रकाश नेगी, प्रमोद गुसाईं सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।क्षेत्रवासियों ने कहा कि दिनेश भट्ट की यह उपलब्धि भट्टवाड़ी गांव के साथ-साथ पूरे रुद्रप्रयाग जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और न्यायप्रियता के साथ करते हुए न्याय के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखेंगे।

रविवार, 25 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
Advertisement Box
पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी
आज फोकस में

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल
आज फोकस में

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp