Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 24 सितंबर को नामांकन, 29 सितंबर को मतदान

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि, 22 सितंबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि-रुद्रप्रयाग में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार 23 सितंबर को नामांकन प्रपत्रों की बिक्री होगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रपत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद 24 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन किया जाएगा।26 सितंबर को नामांकन वापसी का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी दिन दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी और शाम 4 बजे तक वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर 2 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी नियमित संस्थागत छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथियों एवं समय का पालन करने की अपील की है। छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही महाविद्यालय परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Advertisement Box

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp