Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

दस्तक पहाड न्यूज विकासनगर। चकराता ब्लाक के दुर्गम गांव उदावा में आजादी के दशकों बाद भी सड़क सुविधा नहीं पहुंच सकी है। इसका खामियाजा ग्रामीणों के साथ ही शादी-विवाह के मौके पर लोगों को उठाना पड़ रहा है। बीते मंगलवार को बुल्हाड़ गांव से बरात लेकर उदावा गांव पहुंची दुल्हन शर्मिला को लोखंडी से करीब 18 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना करना। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण दुल्हन करीब चार घंटे पैदल चलकर बरात लेकर उदावा गांव पहुंची।जानकारी के अनुसार उदावा गांव के अनिल चौहान का विवाह बुल्हाड़ गांव की शर्मीला से तय हुआ था। मंगलवार को दुल्हन बरात के साथ वाहन से लोखंडी तक पहुंची। इसके बाद उदावा गांव तक सड़क नहीं होने के कारण उसे पैदल पहाड़ी रास्ते से सफर तय करना पड़ा।

रास्ते में दौड़ते हुए भी नजर आई दुल्हन : गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त निकलने की चिंता के चलते दुल्हन रास्ते में दौड़ते हुए भी नजर आई। ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दुल्हन वीडियो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील करती नजर आई है। दुल्हन ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वह लोखंडी से बरात लेकर पैदल उदावा गांव जा रही है। पैदल चलने के चलते काफी थकान हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त न निकल जाए जाएं, इसलिए दौड़ लगानी पड़ रही है।दुल्हन ने बताया कि पैदल चलने वाला मार्ग भी पक्का नहीं है। दुल्हन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उदावा गांव तक सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य किसी ओर को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

Advertisement Box

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
Advertisement Box
पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

<span class=मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’">
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी
आज फोकस में

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल
आज फोकस में

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp