Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

दीपक बेंजवाल  / दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि। पहाड़ की पहचान केवल अपनी खूबसूरत वादियों और धार्मिक आस्था से ही नहीं, बल्कि यहां के लोगों की ईमानदारी, सरलता और आत्मीय व्यवहार से भी है। अगस्त्यमुनि में एक व्यापारी ने सड़क किनारे मिला पर्स उसके असली मालिक तक पहुंचाकर एक बार फिर इस भरोसे को मजबूत किया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी अमित कुमार केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे। शुक्रवार शाम वह अगस्त्यमुनि में अपने परिचित से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान ब्लॉक रोड के समीप उनका पर्स कहीं गिर गया और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। इसी बीच वहां स्थित उमेश लाइट कॉर्नर के संचालक उमेश चंद्र भट्ट की नजर सड़क पर पड़े पर्स पर पड़ी। उन्होंने आसपास पूछताछ की और काफी देर तक पर्स के मालिक की तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने इसकी सूचना व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पर्स खोला गया। पर्स में दस हजार की नकदी, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। आधार कार्ड पर लगी फोटो देखकर पर्स के मालिक की पहचान हो गई। जानकारी मिली कि अमित कुमार पूर्व में भारतीय स्टेट बैंक की अगस्त्यमुनि शाखा में कार्यरत रह चुके हैं। इसके बाद फोन के माध्यम से अमित कुमार से संपर्क कर उन्हें पर्स मिलने की सूचना दी गई। अपना पर्स सुरक्षित मिलने की खबर सुनकर अमित कुमार भावुक हो गए और खुशी में मिठाई का डिब्बा लेकर उमेश लाइट कॉर्नर पहुंचे। व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी की मौजूदगी में व्यापारी उमेश चंद्र भट्ट ने पर्स उसके मालिक अमित कुमार को सकुशल सौंप दिया। पर्स वापस मिलने पर अमित कुमार ने व्यापारी उमेश चंद्र भट्ट और व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी का आभार जताया। अमित कुमार ने कहा कि पहाड़ के लोग हमेशा से अपनी ईमानदारी, सरलता और आत्मीय व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। आज एक बार फिर अगस्त्यमुनि के लोगों की ईमानदारी और अपनत्व ने उनका दिल जीत लिया। पर्स में मौजूद नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखकर उसे उसके मालिक तक पहुंचाने की इस पहल ने न केवल एक व्यक्ति की परेशानी दूर की, बल्कि समाज के सामने ईमानदारी की एक ऐसी मिसाल भी पेश की, जो आज के दौर में बेहद प्रेरणादायी है।

Advertisement Box

शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
Advertisement Box
<span class=पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल">
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी
आज फोकस में

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल
आज फोकस में

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp