Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

शीतकाल के लिए पंचकेदार की डोली यात्रा का कार्यक्रम हुआ जारी, जानिए क्या है इस बार शेड्यूल

दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ।। शीतकाल के लिए पंचकेदार मंदिरों के कपाट बंद होने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट 11 नवंबर को भाई दूज के दिन प्रातः 8:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 नवंबर को श्री केदारनाथ की चल-विग्रह डोली केदारनाथ धाम से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु रामपुर पहुंचेगी। 12 नवंबर को रामपुर से प्रातः प्रस्थान कर फाटा, नारायणकोटी होते हुए रात्रि विश्राम हेतु श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। अगले दिन 13 नवंबर को चल-विग्रह डोली प्रातः 8:30 बजे प्रस्थान कर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी तथा पूर्व परंपरा के अनुसार अपने गद्दी स्थल पर विराजमान होंगी।

Advertisement Box

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ के कपाट 06 नवंबर को बंद होंगे : तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आगामी शीतकाल हेतु 06 नवंबर को पूर्व परंपरा के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे। भगवान श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली यात्रा तुंगनाथ मंदिर से श्री मक्कूमठ तक के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि श्री तुंगनाथ की उत्सव डोली यात्रा 06 नवंबर को श्री तुंगनाथ मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु चोपता पहुंचेगी। अगले दिन 07 नवंबर को डोली चोपता से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु भनकुन (गुफा) पहुंचेगी। 08 नवंबर को उत्सव डोली भनकुन गुफा से प्रस्थान कर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मक्कूमठ मंदिर में पहुंचेगी।इसके साथ ही आगामी शीतकाल हेतु भगवान श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट परंपरा के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे। शीतकाल के दौरान भगवान तुंगनाथ जी की पूजा-अर्चना श्री मक्कूमठ स्थित शीतकालीन गद्दी स्थल पर ही की जाएगी।

श्री मद्महेश्वर के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे : भगवान श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। श्री मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली 16 नवंबर को मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु अपने प्रथम पड़ाव ग्राम गौंडार पहुंचेगी। 17 नवंबर को गौंडार से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु द्वितीय पड़ाव रांसी स्थित राकेश्वरी देवी मंदिर पहुंचेगी तथा 18 नवंबर को यहां से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु ग्राम गिरिया पहुंचेगी। इसके अगले दिन 19 नवंबर को प्रातः प्रस्थान कर अपराह्न पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं द्वारा मद्महेश्वर जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया जाता है।

 

 

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
Advertisement Box
पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी
आज फोकस में

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल
आज फोकस में

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp