Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, पायलट समेत छह लोग सवार होने की सूचना

दस्तक पहाड न्यूज चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जोशीमठ के आसपास हेलीकॉप्टर की लोकेशन अचानक गायब हो गई, जिसके बाद उसका संपर्क भी टूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गए हैं तथा हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था। इसमें पायलट सहित कुल छह लोगों के सवार होने की सूचना है। निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ने के दौरान जोशीमठ क्षेत्र के आसपास हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटने की बात सामने आई है।हेलीकॉप्टर की तलाश में चमोली पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। संबंधित हेली कंपनी के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है। जोशीमठ और आसपास के संभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर की लोकेशन तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं।फिलहाल हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने या उसमें सवार लोगों के सुरक्षित होने की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। छह लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है और रेस्क्यू अभियान पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Advertisement Box

रविवार, 01 नवंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
Advertisement Box
बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp