Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

शीतकाल के लिए बंद हुए तृतीय केदार बाबा तुंगनाथ के कपाट, मक्कूमठ पहुंचेगी उत्सव डोली

दस्तक पहाड न्यूज चोपता।। पंचकेदारों में तृतीय केदार और विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध शिव धाम भगवान श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट शुक्रवार, 6 नवम्बर को शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही वर्ष 2026 की तुंगनाथ धाम की ग्रीष्मकालीन यात्रा का समापन हो गया।

कपाट बंद होने के पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच कपाट बंद करने की प्रक्रिया संपन्न हुई। मंदिर के पुजारी वेदपाठी अभिषेक मैठाणी ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा।

Advertisement Box

तीन पड़ावों से होकर मक्कूमठ पहुंचेगी उत्सव डोली

कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ के लिए रवाना हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डोली का पहला रात्रि प्रवास चोपता में होगा। 7 नवम्बर को डोली भनकुण्ड पहुंचेगी, जबकि 8 नवम्बर को भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान होगी।इसके बाद शीतकाल के दौरान भगवान तुंगनाथ की नियमित पूजा-अर्चना मक्कूमठ में ही संपन्न होगी। श्रद्धालु शीतकाल में यहीं पहुंचकर बाबा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

3,680 मीटर की ऊंचाई पर विराजते हैं बाबा तुंगनाथ

समुद्रतल से लगभग 3,680 मीटर की ऊंचाई पर चोपता क्षेत्र में स्थित तुंगनाथ धाम का विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। पंचकेदारों में तृतीय केदार के रूप में पूजे जाने वाले भगवान तुंगनाथ के मंदिर में भगवान शिव की भुजाओं की पूजा की जाती है। अपनी भौगोलिक ऊंचाई और धार्मिक महत्ता के कारण यह धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।कपाट बंद होने के साथ ही अब बाबा तुंगनाथ की शीतकालीन पूजा मक्कूमठ में होगी और श्रद्धालु शीतकाल में भी बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

दस्तक पहाड़ NEWS

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
Advertisement Box
रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

और भी पढ़ें

रुद्रप्रयाग के राज्य आंदोलनकारी सम्मानित, जिलाधिकारी ने संघर्ष और बलिदान को किया नमन आंदोलनकारियों ने साझा किए राज्य निर्माण के संघर्ष के संस्मरण, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों की भूमिका को किया याद

✕
[news_reels]
WhatsApp