Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

पहाड़ की पीड़ा, परंपरा और संस्कृति को सुर देने वाले नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे सम्मानित, मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून। उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति और कला जगत के लिए गौरवपूर्ण अवसर पर प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और सुप्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृइसेह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों विभूतियों को यह सम्मान प्रदान किया।उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित दोनों कलाकारों को उत्तराखण्डी सिनेमा एवं कला जगत में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रत्येक कलाकार को दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

वर्ष 2024 के लिए लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने अपने लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को आवाज दी है। उनके गीतों ने उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।वहीं, वर्ष 2025 के लिए अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड को पहचान दिलाई है। भारतीय फिल्म एवं मनोरंजन जगत में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।राज्य सरकार की ओर से उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा और कला जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है।दोनों कलाकारों को मिले इस सम्मान से उत्तराखण्ड के कला और संस्कृति जगत में खुशी की लहर है। यह सम्मान प्रदेश की लोककला, संगीत और सिनेमा के क्षेत्र में वर्षों से योगदान दे रहे कलाकारों के प्रति सम्मान और उनके कार्यों की बड़ी पहचान है।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ न्यूज

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
Advertisement Box
रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

और भी पढ़ें

रुद्रप्रयाग के राज्य आंदोलनकारी सम्मानित, जिलाधिकारी ने संघर्ष और बलिदान को किया नमन आंदोलनकारियों ने साझा किए राज्य निर्माण के संघर्ष के संस्मरण, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों की भूमिका को किया याद

✕
[news_reels]
WhatsApp